पंजाब में अमरिंदर आज लेंगे CM पद की शपथ, सिद्धू समेत 9 MLAs बनेंगे मंत्री

चंडीगढ़.पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को सीएम पद की शपथ लेंगे। इनके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू समेत 9 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। सिद्धू को डिप्टी सीएम बनाए जाने को लेकर सस्पेंस अभी बरकरार है। कांग्रेस नेताओं के अलावा अखिलेश यादव भी होंगे समारोह में शामिल…
– शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा। राज्यपाल वीपी बदनौर सभी को शपथ दिलाएंगे।
– समारोह में राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, पी. चिदंबरम समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भी समारोह में शामिल होने के आसार हैं।
– वहीं, मध्यप्रदेश के ग्वालियर से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह और कैप्टन की पाकिस्तानी पत्रकार मित्र अरुशा आलम राज्यभवन पहुंच चुके हैं।
कैप्टन के 9 मंत्रियों में सिद्धू भी
- नवजोत सिंह सिद्धू
- मनप्रीत बादल
- चरणजीत सिंह चन्नी
- ब्रम्हा महिंद्रा
- राणा के पी सिंह
- साधु सिंह धर्मसौत
- तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा
कैबिनेट में 2 महिलाएं भी
- अरुणा चौधरी, एमएलए, दीनानगर
- रजिया सुल्तान, एमएलए, मलेरकोटला
नई असेंबली में इस बार 16 दागी MLA
– 117 सीटों वाली असेंबली में इस बार 16 दागी विधायक पहुंचे हैं। यह संख्या पिछली बार से 3 कम है। हालांकि, इस बार संगीन मामलों में आरोपी विधायकों की संख्या 6 बढ़ी है।
– इस बार 11 विधायकों पर मर्डर, डकैती और लूट के केस हैं। पंजाब इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के मुताबिक करोड़पति विधायकों की संख्या इस बार कम हुई है। पिछली बार 103 करोड़पति एमएलए थे जबकि इस बार 95 हैं। वहीं, विधायकों की औसत प्राॅपर्टी 11.78 करोड़ है। जबकि 2012 में यह 10.10 करोड़ थी।
Courtesy: Bhaskar.com
Related Articles

दिल्लीः मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर चर्चा के लिए जुटे पूर्व नौकरशाह, राजनीतिक दबाव पर जताई गहरी चिंता
