शराबबंदी का दावा करने वाले नीतीश के पुलिस की करतूत, शराब के नशे में महिला को कुचलकर मार डाला

बिहार में पूर्ण शराबबंदी करने की जिम्मेदारी जिस पुलिस को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सौंपी थी वही पुलिसवाले अब खुलेआम सरकारी गाड़ी में शराब और मुर्गा साथ में लेकर घूम रहे हैं। बिहार पुलिस खुद शराब पीकर नशे में अब लोगों के लिए काल बन रही है।
बिहार से पुलिस द्वारा शराब के नशे में एक महिला को कुचलकर मारने की घटना सामने आ रही है।
शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज में महम्मदपुर थाने की पुलिस की गाड़ी से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। मौके पर ही महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम करके मृतका के परिजनों को मुआवजा देने और आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाई करने की मांग कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके नीतीश कुमार पर हमला किया है। उन्होंने लिखा कि “नीतीश कुमार के सीधे नियंत्रण में पुलिस है। जिस पुलिस से शराबबंदी करवा रहे हैं वो ख़ुद हमेशा शराब और कबाब साथ रखती है। कल साहब शराबबंदी पर लंबा-चौड़ा ज्ञान पेल रहे थे। नीतीश बतायें उनकी मार्गदर्शक पार्टी बीजेपी शासित यूपी और झारखंड से बिहार में शराब की तस्करी क्यों हो रही है?”
नीतीश कुमार के सीधे नियंत्रण में पुलिस है। जिस पुलिस से शराबबंदी करवा रहे है वो ख़ुद हमेशा शराब और कबाब साथ रखती है। कल साहब शराबबंदी पर लंबा-चौड़ा ज्ञान पेल रहे थे।
नीतीश बतायें उनकी मार्गदर्शक पार्टी बीजेपी शासित यूपी और झारखंड से बिहार में शराब की तस्करी क्यों हो रही है? pic.twitter.com/O1gr5sCZT6
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) 6 April 2018
हैरानी की बात यह है कि आरोपी पुलिसवालों की गाड़ी में शराब के साथ में जिन्दा मुर्गा पाया गया है। बता दें कि जिस समय महिला की गाड़ी से टकराकर मौत हुई है उस समय पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत थे।
बता दें कि बिहार में शराबबंदी की घोषणा के बाद से ही यूपी और झारखण्ड से अवैध रूप से शराब की बिहार में तस्करी की जा रही है, मगर सीएम नीतीश और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की इसपर मौन सहमti है।
Courtesy: boltaup